Site icon Khabribox

26 नवंबर: आज 26/11 आतंकी हमले‌ की बरसी, 60 घंटों की दहशत, 10 आतंकवादी और ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 साल पहले जब दहल गई थी मायानगरी मुंबई

आज 26 नवंबर 2025 है। आज 26/11 ही के दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वहीं सैकड़ों घायल हुए थे। आज 26/11 आतंकी हमले की बरसी है। जिस पर आज पूरे देश में लोग इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली दे रहे हैं।

26/11 आतंकी हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में ये हमला आज से ठीक 17 साल पहले इसी दिन हुआ था। भारत में 26 नवंबर 2008 एक ऐसी तारीख है जिसे याद कर हर किसी की आंखें गमगीन हो जाती हैं। इस दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर पाकिस्तान में प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने हमला किया था। इन आतंकवादियों ने मुंबई की भीड़-भाड़ वाली जगहों और प्रतिष्ठित इमारतों को निशाना बनाया था। इस हमले से मायानगरी गोलियों और धमाकों से गूंज उठी थी। हर तरफ चीख पुकार मची हुई थी। लियोपोल्ड कैफे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू हुआ आतंकियों का ये हमला ताजमहल होटल में जाकर खत्म हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 10 आतंकवादियों का मुखिया पाकिस्तान से इन्हें निर्देशित कर रहा था। हाफिज सईद इस हमले का मास्टर माइंड था। जैबुद्दीन अंसारी उर्फ ​​अबु जुंदाल पाकिस्तान में बैठकर मुंबई आए 10 आतंकियों को निर्देशित कर रहा था। तहव्वुर राणा ने हथियारों की व्यवस्था की थी।

दस आतंकवादियों ने मुंबई में किया था प्रवेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतं​कवादियों ने मुंबई में एक नाव के सहारे समुद्र के रास्ते प्रवेश किया था और कई जगहों पर अपनी दशहत और क्रूरता के निशान छोड़े थे। इस हमले में 10 आतंकवादी शामिल थे। उनका यह हमला और उन्हें ढेर करने की जद्दोजहद चार दिनों तक चली थी। जिसमें से 9 को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। जबकि अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। जिसके बाद कसाब के खिलाफ मुकदमा चला, अदालत द्वारा उसे मौत की सजा सुनाई गई और 21 नवंबर, 2012 को पुणे के यरवडा जेल में सुबह साढ़े सात बजे उसे फांसी दे दी गई।

Exit mobile version