Site icon Khabribox

आईटीबीपी के 260 जवानों को पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए “विशेष अभियान मेडल” से किया सम्मानित

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 260 जवानों को पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना ‘पीएलए’ के साथ हुए सैन्य गतिरोध के दौरान उत्कर्ष सेवाएं देने के लिए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री के ‘विशेष अभियान मेडल’ से सम्मानित किया गया।गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों के कुल 397 कर्मियों को यह पुरस्कार देने की जानकारी दी है।

अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए मिला सम्मान

जानकारी के मुताबिक यह पुरस्कार जवानों को मई 2020 और फरवरी 2021 में पूर्वी लद्दाख में उनके द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया गया।आईटीबीपी के 260 जवानों को विशेष अभियान मेडल से सम्म्मानित किया गया है, जो किसी भी पुलिस बल को एक बार में मिलने वाला सर्वाधिक पुरस्कार है।

Exit mobile version