Site icon Khabribox

27 मई: पंडित जवाहरलाल नेहरू पुण्यतिथि विशेष: असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं- पंडित जवाहरलाल नेहरू

आज 27 मई 2026 है। आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि हर साल 27 मई को मनाई जाती है। वह भारत के पहले प्रधान मंत्री थे और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया। अपने दूरदर्शी नेतृत्व के साथ, नेहरू ने भारतीय राजनीति और समकालीन भारत के निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाई।

अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री जवारलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने अपने घर पर ही निजी शिक्षकों से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी, फिर 15 साल की उम्र में वो इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। शिक्षा पूरी करने के बाद वो स्वदेश लौटे और राजनीति से जुड़ गए। साल 1912 में गांधीजी से प्रभावित होकर नेहरू कांग्रेस से जुड़ गए और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेहरू जी ने साल 1930 से 1940 तक अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साल 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद नेहरू पहले प्रधानमंत्री बने। पंडित जवाहर लाल नेहरू का 27 मई 2023 को निधन हो गया था।

Exit mobile version