Site icon Khabribox

27 सितंबर: World Tourism Day: आज है विश्व पर्यटन दिवस, जानें इतिहास और 2025 की खास थीम

आज 27 सितंबर 2025 है। आज विश्व पर्यटन दिवस है। दुनियाभर में स्थित ऐतिहासिक इमारतें, धार्मिक स्थल, यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहरों के बारे में सभी को जागरूक करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

कब हुई थी शुरूआत

विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने 1979 में विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की थी। उसी के लिए उत्सव आधिकारिक तौर पर 1980 में शुरू हुआ। यह हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह तारीख UNWTO के क़ानूनों को अपनाने की सालगिरह का प्रतीक है। 1997 में, UNWTO ने फैसला किया कि यह दिन प्रत्येक वर्ष विभिन्न मेजबान देशों में मनाया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस का प्रारंभिक स्मरणोत्सव एक केंद्रीय विषय के साथ समग्र रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रित था।

कब मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाता है। हालांकि वैश्विक स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाते हैं। इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2024 को मनाया जा रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने की थी। 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने की खास वजह थी। इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता मिली थी। यूएनडब्ल्यूटीओ की वर्षगांठ के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

पर्यटन दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने, लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी देना है। विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा अवसर है, जो हमें पर्यटन के महत्व को समझने और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक होने का मौका देता है।

Exit mobile version