Site icon Khabribox

28 दिसंबर: आज है शनि प्रदोष व्रत, महादेव की पूजा का विधान, जानें शुभ मुहूर्त

आज 28 दिसंबर 2024 है। आज प्रदोष व्रत है। हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि प्रदोष व्रत को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। प्रदोष व्रत का दिन महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव के व्रत और पूजा का विधान है।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शनि प्रदोष व्रत की तिथि की शुरुआत 28 दिसंबर को सुबह 2 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं 29 दिसंबर को तड़के सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में शनि प्रदोष व्रत 28 दिंसंबर यानी आज शनिवार को रहेगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

शनिवार के दिन भगवान शिव के पूजन का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगा। यह मुहूर्त 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्‍प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।

Exit mobile version