Site icon Khabribox

28 जनवरी: पंजाब केसरी‌ लाला लाजपत राय की आज जयंती, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े रोचक बातें

आज 28 जनवरी 2026 है। आज लाला लाजपत राय की जयंती है। लाला लाजपत राय की जयंती हर साल 28 जनवरी को मनाई जाती है। लाला लाजपत राय एक भारतीय क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और लेखक थे।

हिंदू धर्म से थे काफी प्रभावित

वे पंजाब केसरी यानी पंजाब के शेर के नाम से जाने जाते थे। एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और तीन ‘लाल बाल पाल’ की तिकड़ी में से एक ने उनकी राष्ट्रवाद और उत्साही देशभक्ति की विचारधारा के कारण उन्हें ‘पंजाब केसरी’ और ‘पंजाब का शेर’ की उपाधि दी थी। लाला लाजपत राय हिंदू धर्म से काफी प्रभावित थे और उन्होंने कई भारतीय नीतियों में सुधार किया।

पंजाब में हुआ था जन्म

लालाजी का जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के फिरोजपुर जिले के धूदिकी गांव में हुआ था। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की। 1888 और 1889 के नेशनल कांग्रेस के वार्षिक सत्रों के दौरान वह प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए। लाजपत राय ने वकालत छोड़ दी और भारत को आजाद कराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। लाला लाजपत राय 1914 में ब्रिटेन गए और इसके बाद 1917 में अमेरिका गए। अक्टूबर, 1917 में उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडियन होम रूल लीग की स्थापना की। इसके बाद वह 1917 से 1920 तक अमेरिका में रहे। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के खिलाफ ब्रिटिश शासन के खिलाफ उग्र विरोध किया। गांधीजी ने 1920 में असहयोग आंदोलन की शुरुआत की, तब उन्होंने पंजाब में आंदोलन का नेतृत्व किया। लाहौर में साइमन कमिशन के खिलाफ विरोध के दौरान लाठी चार्ज में वह घायल हो गए, जिसके बाद 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया।

Exit mobile version