Site icon Khabribox

28 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 28 जनवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1547: एडवर्ड VI अपने पिता हेनरी VIII के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के राजा बने।

✅✅1835: पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।

✅✅1846: प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के दौरान रणजोध सिंह मजीठिया के नेतृत्व में सिखों के खिलाफ अलीवाल की लड़ाई में अंग्रेजों ने जीत हासिल की।

✅✅1878: UK का ‘येल डेली न्यूज’ पहला डेली न्यूजपेपर बना।

✅✅1930: शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ ।

✅✅1933: चौधरी रहमत अली द्वारा “पाकिस्तान” नाम गढ़ा गया और धीरे-धीरे भारतीय उपमहाद्वीप के मुसलमानों द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया, जिन्होंने इसका उपयोग दक्षिण एशिया में एक अलग मुस्लिम देश की मांग के लिए किया।

✅✅1935: आइसलैंड अबॉर्शन का आदेश देने वाला पहला देश बना।

✅✅1962: अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुंचने में नाकाम रहा।

✅✅1986:  अंतरिक्ष शटल चैलेंजर केप कैनावेरल से उड़ान भरने के 73 सेकंड बाद ही विस्फोट हो गया, जिससे चालक दल के सभी 7 सदस्य तुरंत मारे गए।

✅✅1998: राजीव गांधी हत्याकांड के 26 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई।

✅✅2005: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम ब्लास्ट मामले में अबू सलेम के प्रत्यर्पण की अनुमति दी।

✅✅2010: बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर रहमान के 5 हत्यारों को फांसी पर लटकाया गया।

✅✅1967 : अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनेडी में अंतरिक्षयान अपोलो-1 में अचानक आग लगने से उसमें उड़ान भरने के लिए तैयार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

✅✅1967 : शीत युद्ध के दौरान, सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने बाह्य अंतरिक्ष संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की तैनाती पर प्रतिबंध लगा दिया गया और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों के उपयोग को सीमित कर दिया गया।

✅✅1973 : अमेरिका द्वारा पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद वियतनाम युद्ध समाप्त हो गया।

✅✅1974 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू स्मृति संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया।

✅✅2008 : पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप। बड़ी संख्या में अंडे, चूजे, मुर्गे और अन्य पोल्ट्री पक्षी नष्ट किए गए।

✅✅2010 : आईपैड का अनावरण एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स ने किया था।

Exit mobile version