Site icon Khabribox

28 जुलाई: विश्व प्रकृति संरक्षण  दिवस आज, अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के साथ संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी

आज 28 जुलाई 2025 है। आज विश्व प्रकृति संरक्षण  दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई को मनाया जाता है और इस बात पर ज़ोर दिया जाता है कि एक स्वस्थ समाज की नींव एक स्वस्थ पर्यावरण पर टिकी है। इस जागरूकता दिवस का उद्देश्य हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

जानें इसके बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1973 में प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा लुप्तप्राय प्रजातियों के पर्यावरण को बनाए रखने के लिए एक अधिनियम पारित किया गया था और इसमें मानवीय गतिविधियों पर ध्यान देना भी शामिल था। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन ने मानव जाति को प्रकृति के संरक्षण के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वह समय है जब हम मनुष्यों को एकजुट होकर इन सभी विषयों पर सोचना होगा और अपने पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।

खास है महत्व

इसका महत्व बहुत जरूरी है। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन गंभीर चिंता का विषय है और हमें इस पर काम करना होगा और अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी होगी और हमें लोगों को भी इस संसाधन के प्रति जागरूक करना होगा, जिससे वे इसका अधिक से अधिक प्रकृति संरक्षण करें। लोगों को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, हमें प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए, हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए, हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और इसके संरक्षण के लिए और भी कई तरीके हैं।

Exit mobile version