Site icon Khabribox

28 जून: आज है विनायक चतुर्थी, गणपति की पूजा अर्चना के लिए बन रहे यह अद्भुत संयोग, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 28 जून 2025 है। आज विनायक चतुर्थी है। हिन्दू धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। यह व्रत हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है। आज विनायक चतुर्थी‌ मनाई जाएगी। शनिवार को आषाढ़ विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 जून को सुबह 09 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 29 जून को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर चतुर्थी तिथि समाप्त होगी। तिथि गणना से 28 जून को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।
🌼🌼विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। यानी कुल अवधि 2 घंटे 47 मिनट की होगी।
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 05 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
🌼🌼इस दिन अभिजित मुहूर्त दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
🌼🌼इस बार विनायक चतुर्थी खास होने वाली है क्योंकि पूरे दिन रवि योग रहेगा। इस दिन रवि योग सुबह 06 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा। जो अगले दिन यानी 29 जून रविवार को सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा।
🌼🌼इस साल आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी पर हर्षण योग बन रहा है। यह संयोग 28 जून को शाम 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

ऐसे करें पूजन

आज प्रात: स्नान करने के बाद सबसे पहले सूर्य देव की पूजा करके उनको जल अर्पित करें । उसके बाद हाथ में जल, अक्षत् और फूल लेकर विनायक चतुर्थी व्रत और गणेश पूजा का संकल्प ले। पूजा के शुभ मुहूर्त में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करें ।  उनको जनेऊ, वस्त्र, मौली, सिंदूर, चंदन, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, दुर्वा, लाल पुष्प, माला, फल, हल्दी आदि अर्पित करते हुए पूजा करें । अब गणपति बप्पा को उनका पसंदीदा भोग मोदक या फिर बूंदी के लड्डुयों का भोग अर्पित करें ।  उसके बाद गणेश चालीसा और विनायक चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें । इसके बाद गणेश जी की घी से आरती करें । उसके पश्चात पूजा में कमियों के लिए क्षमा मांग लें और जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता प्रदान करने या मनो​कामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें । आज आप ओम गं गणपतये नम: का मंत्रो का उच्चारण करते रहें  ।आज के दिन आप चंद्रमा न देखें, इससे आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। आज आप अ​पनी क्षमता के अनुसार वस्त्र, अन्न, धन आदि का दान भी कर सकते हैं। 

Exit mobile version