Site icon Khabribox

28 मई: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 28 मई 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1883: हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।

📗📗1934: कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में पहला मौका जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।

📗📗1959: दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।

📗📗1961: मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना 

📗📗1967: ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।

📗📗1970: आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन।

📗📗1989: मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।

📗📗 1996: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।

📗📗2002: नेपाल में फिर आपातकाल लगा।

📗📗 2008: नेपाल में 240 साल से चली आ रही राजशाही का आज ही के दिन अंत हुआ था।

Exit mobile version