Site icon Khabribox

28 फरवरी: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें किसकी याद में मनाया जाता है यह दिवस

आज 28 फरवरी 2026 है। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 28 फ़रवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की खोज ‘रमन प्रभाव’ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में सन् 1986 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे) मनाया जाता है। प्रोफेसर सी.वी. रमन (चंद्रशेखर वेंकटरमन) ने सन् 1928 में कोलकाता में इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है। उनकी यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्य के लिए उनको 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

खास महत्व

इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है।

Exit mobile version