Site icon Khabribox

29 जनवरी: आज है मौनी अमावस्या, महाकुंभ में होगा तीसरा शाही स्नान, उमड़ सकती है इतने करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़, जानें शुभ मुहूर्त

आज‌ 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। आज पवित्र नदी में स्नान करने का खास महत्व है। मौनी अमावस्या का हिंदू धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के अवसर पर पिंडदान और तर्पण करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार अन्न और धन का दान किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है। अमावस्याओं में मौनी अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है। अमावस्या तिथि 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा।

शाही स्नान का शुभ मुहूर्त

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। जिसमें इस बार महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन होगा। जिसमें 10 करोड़ से ज्यादा लोग आ सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त- 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
प्रातः सन्ध्या- 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

जाने पूजा विधि

आज मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ होता है। नदी में स्नान के अलावा नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करना भी शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और जरूरतमंदों को दान दे।

Exit mobile version