Site icon Khabribox

29 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 29 जनवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।

✅✅1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।

✅✅1939 : रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर की स्थापना हुई।

✅✅1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।

✅✅1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।

✅✅1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म हुआ।

✅✅1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

✅✅1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

✅✅1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

✅✅1994 : भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।

✅✅1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

✅✅2002 : अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान अपना ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने इराक, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों को “बुराई की धुरी” कहा।

✅✅2007 : हिन्दी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के चैनल-4 का मशहूर रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ जीता।

✅✅2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।

✅✅2012 : 100वें ऑस्ट्रेलियन ओपन में, सर्बिया के नोवाक द्कोविक ने स्पेन के राफेल नडाल को ओपन युग के सबसे लंबे ग्रैंड स्लैम एकल फाइनल (5 घंटे 53 मिनट) में हराया।

Exit mobile version