Site icon Khabribox

29 अक्टूबर: कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ की पूजा का विधान, जानें शुभ मुहूर्त

आज 29 अक्टूबर है। आज प्रदोष व्रत है। इस बार कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। यह दिन मंगलवार है, इस वजह से यह भौम प्रदोष व्रत है। अक्टूबर 2024 में प्रदोष व्रत आज 29 अक्टूबर को है। इस व्रत को करने से महिलाओं को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है यह हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।

जानें शुभ मुहूर्त

 द्रिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर में 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा मुहूर्त के आधार पर कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत यानी भौम प्रदोष व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा।

जानें पूजन विधि

आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्‍प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।

Exit mobile version