आज 29 जुलाई है। आज दूसरा सावन का सोमवार है। सावन का महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना गया है जो कि महादेव को बेहद ही प्रिय है। यह महीना खासकर शिवजी की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस साल के सावन माह का शुभारंभ सोमवार से हुआ है और इसका समापन भी सोमवार के दिन होगा। यह संयोग 72 साल बाद बना है। इस बार सावन का महीना 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा।
जानें पूजन विधि
शिवलिंग की पूजा हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण मानी गई है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग की पूजा की जाती है। शिवपुराण में सावन के महीने में शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। आज प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें। शिव जी के समक्ष पूजा स्थान में दीप प्रज्वलित करें। व्रत का संकल्प लें, घर या मंदिर में दूध, और गंगाजल आदि से अभिषेक करें। अब दिनभर फलाहार व्रत करें और फिर प्रदोष काल में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर शिव चालीसा का पाठ करें। चावल का दान करें। खीर या हलवे का भोग लगाएं और आरती करें। इस दिन माता पार्वती की पूजा भी करें।
जानें शुभ मुहूर्त
सावन मास का दूसरा सावन सोमवार व्रत 29 जुलाई यानी आज है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि आज 29 जुलाई के दिन सुबह से शुरू होकर लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है। उसके बाद से षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी।
🌟🌟सावन के दूसरे सोमवार पर भरणी नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 55 मिनट तक है, उसके बाद से कृत्तिका नक्षत्र है।
🌟🌟शुभ योग की बात करें तो गण्ड योग सुबह से शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है, इसके बाद वृद्धि योग प्रारंभ होगा।
🌟🌟सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त प्रातः काल 04 बजकर 17 मिनट से 04 बजकर 59 मिनट तक है।
🌟🌟अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से बजे से 12 बजकर 42 तक है।
सावन सोमवार पर पूजा में पढ़ें यह मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।