आज 30 अगस्त 2025 है। आज लघु उघोग दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस प्रतिवर्ष 30 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय अर्थव्यवस्था में लघु और सूक्ष्म उद्योगों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने और उनके महत्व पर जोर देने के लिए समर्पित है, जो देश के विकास और रोज़गार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जानें इसके बारे में
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस सूक्ष्म और लघु उद्योगों (SSI) को उनके महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान के लिए सम्मानित करता है, जो देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। यह दिन उद्यमियों को बढ़ावा देने और उन्हें अपने व्यवसायों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए होता है। यह दिवस छोटे व्यवसायों को और अधिक विकसित होने के लिए प्रोत्साहित करने और देश के युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए मनाया जाता है। 30 अगस्त 2001 को नई दिल्ली में लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा एक लघु उद्योग सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार भी वितरित किए गए थे, और इसी दिन की याद में यह दिन मनाया जाता है।