Site icon Khabribox

30 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 30 जनवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1649 : इंग्लैंड में एक दुर्लभ घटना में, एक राजा, चार्ल्स प्रथम को उसके अत्याचार, सैन्य विफलताओं और अंग्रेजी गृहयुद्ध के लिए फांसी दे दी गई।

✅✅1790 : दुनिया की पहली जीवनरक्षक नौका का पानी में परीक्षण आविष्कारक हेनरी ग्रेटहेड द्वारा किया गया था।

✅✅1903 : लार्ड कर्जन ने कलकत्ता के मटकॉफ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। वर्ष 1948 में इस लाइब्रेरी का नाम बदलकर नेशनल लाइब्रेरी कर दिया गया।

✅✅1933 : राष्ट्रपति पॉल वॉन हिंडेनबर्ग ने एडोल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर नियुक्त किया, जिसके साथ नाजी पार्टी का उदय शुरू हुआ।

✅✅1939 : नाजी नेता एडोल्फ हिटलर ने भविष्यवाणी की थी कि यदि दूसरा विश्व युद्ध हुआ तो यूरोप में यहूदियों का अंत हो जाएगा।

✅✅1948 : शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नयी दिल्ली के बिड़ला भवन में हत्या। तभी से इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

✅✅1956 : अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के घर पर बम हमला किया गया।

✅✅1995 : विनाशकारी बाढ़ के कारण नीदरलैंड के निचले इलाकों से 1,00,000 से अधिक लोगों को पलायन करना पड़ा।

✅✅2004 : वैज्ञानिकों ने संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया कि मंगल पर भेजे गए अंतरिक्ष यान ‘अपोर्चुनिटी’ को मंगल ग्रह पर आयरन ऑक्साइड की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। इसका सीधा मतलब है कि संभवत: एक समय वहां पानी रहा होगा।

✅✅2007 : एक बड़े अन्तरराष्ट्रीय सौदे में भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।

✅✅2009 : कोका कोला कंपनी ने ऐलान किया कि वह अमेरिका में अपने प्रमुख उत्पाद कोका कोला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने जा रही है। कोका कोला के साथ ‘क्लासिक’ शब्द को 1985 में जोड़ा गया था।

✅✅2020 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने COVID-19 को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।

Exit mobile version