Site icon Khabribox

30 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी को मनाई जाती है छोटी दिवाली, अभ्यंग स्नान का खास महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

आज 30 अक्टूबर 2024 है। आज देश भर में धूमधाम से छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली एक दिन का त्योहार नहीं होता। यह धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। इसलिए दिवाली 5 दिन का त्योहार माना जाता है। आज छोटी दिवाली है। जो नरक चौदस या छोटी दिवाली के नाम से भी जानी जाती है।

छोटी दिवाली

धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। आज छोटी दिवाली है। इसके बाद बड़ी दिवाली आती है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस साल छोटी दिवाली 30 अक्टूबर, बुधवार के दिन मनाई जा रही है। छोटी दिवाली के दिन ही नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इसी दिन हनुमान जयंती भी रहती है।

इन देवों की होती है पूजा

नरक चतुर्दशी के दिन हनुमान जी और 6 देवों की पूजा की जाती है । जिसमें हनुमान जी , यम पूजा, श्रीकृष्ण पूजा, काली पूजा, शिव पूजा और भगवान वामन की पूजा करने से सारे कष्ट कट जाते हैं ।

जानें शुभ मुहूर्त

नरक चतुर्दशी की रात्रि की पूजा 30 अक्टूबर को होगी और उदयातिथि के अनुसार रूप चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान 31 अक्टूबर को होगा।
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ- 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01:15 बजे से है।
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03:52 बजे तक होगा।

अभ्यंग स्नान का महत्व

चतुर्दशी के दिन अभ्यंग स्नान, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन अभ्यंग स्नान करते हैं, वे नरक में जाने से बच सकते हैं। अभ्यंग स्नान के दौरान उबटन के लिए तिल के तेल का प्रयोग करना चाहिए। अभ्यंग स्नान हमेशा चंद्रोदय के दौरान किया जाता है लेकिन सूर्योदय से पहले जबकि चतुर्दशी तिथि प्रचलित है।

Exit mobile version