Site icon Khabribox

30 अक्टूबर: आज मनाया जाता है विश्व बचत दिवस, सेविंग कर हम भी ऐसे दे सकते हैं योगदान

आज 30 अक्टूबर 2025 है। आज विश्व बचत दिवस है। हर साल 30 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व बचत दिवस मनाया जाता है, हालांकि, भारत इसे एक दिन पहले सेलिब्रेट करता है, इसे हर साल 30 अक्टूबर को चिह्नित करता है। यह दिवस सेविंग पर जोर देने के लिए मनाया जाता है।

लोगों को विभिन्न सेविंग तकनीक के बारे में जानकारी देना उद्देश्य

विश्व बचत दिवस का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेविंग के लिए जागरूक करना है। इसके अलावा भविष्य के लिए बचत कितनी जरूरी है इसकी जानकारी भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को देने के लिए कई अभियान और गतिविधियों को आयोजित किया जाता है।

जानें इस दिवस का इतिहास

विश्व बचत दिवस पहली बार 1924 में मिलान, इटली में आयोजित पहली अंतर्राष्ट्रीय बचत कांग्रेस में विश्व बचत दिवस के रूप में पेश किया गया था‌। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि पैसे बचाने के विचार को प्रोत्साहित करने और बैंकों में जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए दुनिया भर में इस दिन को चिह्नित किया जाएगा। इस दिन की स्थापना 1925 में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बचत बैंक कांग्रेस (वर्ल्ड सोसाइटी ऑफ सेविंग्स बैंक्स) के दौरान हुई थी। इसे अधिकारिक रूप से 31 अक्टूबर 1924 में स्थापित किया गया था। इसके बाद से हर साल 31 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। भारत में 30 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है।

Exit mobile version