Site icon Khabribox

31 दिसंबर: आज सुबह आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, ब्लैक मून में काला हो जाता है चांद, जानें इसके बारे में

आज 31 दिसंबर 2024 है। इसके साथ ही साल 2024 समाप्त हो जाएगा और कल से नये साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। आज 31 दिसंबर यानी इस साल के आखिरी दिन कुछ खास हुआ है। आज आसमान में अद्भुत नजारा दिखने की बात सामने आई।

आसमान में दिखा ब्लैक मून

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लैक मून भारत में 31 दिसंबर को देखने को मिला। इस बार दिखने वाला ब्लैक मून भारत में 31 दिसंबर 2024 को भारतीय समयानुसार 3:57 AM को देखने को मिला। हालांकि इसकी हम पुष्टि नहीं करते। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके आज दिखने की जानकारी दी गई।

क्या होता है ब्लैक मून

ब्लैक मून एक ऐसी खगोलिय घटना है जब एक ही माह में दो बार अमावस्या होती है। जब अमावस्या की अगली रात नया चांद दिखता है। भारतीय पंचांग के मुताबिक यह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की रात होती है जिसे नवचंद्र भी कहते हैं। इस तरह से यदि किसी सीजन में चार नवचंद्र हों तो तीसरे नवचंद्र को ब्लैक मून कहा जाता है। ब्लैक मून की घटना तब होती है जब चांद धरती और सूर्य के बीच में होता है। इस दौरान चांद की चमक वाला हिस्सा धरती से दूर चला जाता है। जिसके चलते यही वजह है कि ब्लैक मून की घटना के दौरान आकाश में आम दिनों के मुकाबले काफी अधिक अंधेरा हो जाता है। लेकिन इसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। ब्लैक मून इसलिए नहीं दिखता क्योंकि जो हिस्सा हम हर रोज देखते हैं। वह अंधेरे में चला जाता है। इससे रोशनी कम होने की वजह से आसमान में तारे ज्यादा दिखते हैं।

Exit mobile version