Site icon Khabribox

अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक की 61वीं शाखा खैरना (गरमपानी), जिला नैनीताल का हुआ उद्घाटन

अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० की पूर्णतया सी०बी०एस०, आईएमपीएस (केडिट), आर०टी०जी०एस० तथा एन०ई०एफ०टी आदि सुविधायुक्त 61 वीं शाखा खैरना (गरमपानी), जिला नैनीताल का आज दिनांक 15 मई 2025 को शुभारंभ किया गया। जो नेहा टम्टा तहसीदार, श्री कैंची धाम द्वारा किया गया।

किया गया उद्घाटन

इस मौके पर उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए नेहा टम्टा ने अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० के कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बैंक नित प्रगति के नये आयामों को छू रहा है, तथा आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं की तारीफ करते हुए बैंक द्वारा दिये जा रहे सामाजिक तथा आर्थिक सहयोग की प्रशंसा की। इसके साथ ही बैंक द्वारा नये कर्मचारियों को रोजगार उपलब्ध कराने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज की बेरोजगारी के दौर में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर इस समस्या को एक हद तक कम किया है।

दी यह जानकारी

बैंक की 61वीं शाखा के उ‌द्घाटन अवसर पर महाप्रबन्धक भूपाल सिंह मेहता ने समस्त आगंतुकों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक की 4 और नयी शाखाएँ सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में अपना कार्य व्यवयाय प्रारम्भ कर लेंगी। इन शाखाओं के खुलने से बैंक की सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में 65 शाखाएँ हो जायेंगी, जिससे उत्तराखण्ड के अधिकाधिक ग्राहकों को बैंक का लाभ मिल सकेगा। आगे बताया कि वर्तमान में बैंक के 57411 से भी अधिक सम्मानित अंशधारक तथा लगभग 413784 खाताधारक हैं। वर्तमान में बैंक का कुल कार्य व्यवसाय₹ 5737.00 करोड़ से अधिक हो गया है, वर्तमान में बैंक का ऋण व्यवसाय लगभग ₹ 2064.00 करोड़ है जिसमें से प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में 70% से अधिक ऋण वितरित किया गया है। साथ ही अवगत कराया कि बैंक द्वारा अपने अंशधारकों को 10% का लाभांश दिया जा रहा है। बैंक द्वारा 700 से अधिक प्रतिभावान बेरोजगार नवयुवकों, नवयुवतियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया गया है और भविष्य में अधिक लोगों को रोजगार देने की संभावना है। बैंक ने वर्ष 2024-2025 में लगभग ₹ 11.50 करोड़ एडवान्स टैक्स राजकोष में जमा कर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

रहें उपस्थित

उद्घाटन के प्रथम दिन लगभग 150 से अधिक नये खाते शाखा में खोले गये तथा ₹ 1.00 करोड़ से अधिक के निक्षेप जमा हुए। इस अवसर पर संचालक विनय कुमार टण्डन, सदी राम आर्या, बैंक प्रतिनिधि श्याम लाल साह, रोहित अग्रवाल, मुकेश तिवारी, गणेश सुयाल, रोमित साह, विनय कुमार ढ़ोंडियाल, जीवन्ती ढ़ोंडियाल, विन्देश्वर सिंह, शाखा प्रमुख गौरव आहूजा एवं अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version