Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक की 62वीं शाखा तल्ली बमौरी, लालडांठ रोड, हल्द्वानी का हुआ उद्घाटन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० की पूर्णतया सी०बी०एस०, आईएमपीएस (केडिट), आर०टी०जी०एस० तथा एन०ई०एफ०टी आदि सुविधायुक्त 62 वीं शाखा तल्ली बमौरी, लालडांठ रोड, हल्द्वानी का उ‌द्घाटन आज दिनांक 2 जून 2025 को गजराज सिंह बिष्ट महापौर नगर निगम हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विजयन्त जायसवाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

दी यह जानकारी

इस उ‌द्घाटन अवसर पर बोलते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० के कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बैंक नित प्रगति के नये आयामों को छू रहा है, तथा आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं की तारीफ करते हुए बैंक द्वारा दिये जा रहे सामाजिक तथा आर्थिक सहयोग की प्रशंसा की। बैंक की 62 वीं शाखा के उद्घाटन अवसर पर बैंक के प्रबन्ध निदेशक  पी०सी०तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि 14 अगस्त 1991 को रु 256 लाख एवं 5 कर्मचारी से शुरू हुवा यह बैंक, वर्तमान में बैंक के 57411 से भी अधिक सम्मानित अंशधारक तथा लगभग 413784 खाताधारक है। बैंक का कुल कार्य व्यवसाय 6000 करोड़ होने जा रहा है, वर्तमान में बैंक का ऋण व्यवसाय लगभग ₹ 2064 करोड़ है। बैंक द्वारा अपने अंशधारकों को 10 प्रतिशत का लाभांश दिया जा रहा है। बैंक द्वारा 900 से अधिक प्रतिभावान बेरोजगार नवयुवकों, नवयुवतियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया गया है और भविष्य में अधिक लोगों को रोजगार देने की संभावना है। बैंक ने वर्ष 2024-2025 में लगभग ₹ 11.50 करोड़ एडवान्स टैक्स राजकोष में जमा कर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

किया गया सम्मानित

बैंक अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी द्वारा गजराज सिंह बिष्ट ज
को अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा समस्त आगंतकों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक की 3 और नयी शाखाएँ उत्तराखण्ड में अपना कार्य व्यवयाय प्रारम्भ करने जा रही हैं। इन शाखाओं के खुलने से बैंक की सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में 65 शाखाएँ हो जायेंगी, जिससे उत्तराखण्ड के अधिकाधिक ग्राहकों को बैंक की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उद्घाटन के प्रथम दिन लगभग 200 से अधिक खाते खोले गये तथा ₹2 करोड़ से अधिक के निक्षेप जमा हुए।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर बैंक के निदेशक  विनय कुमार टंडन, सदी राम आर्या, गिरीश धवन, प्रकाश पॉण्डे एवं हल्द्वानी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख शान्ती भट्ट तथा बैंक के प्रतिष्ठित ग्राहक घनश्याम अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता एवं बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version