Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के 69 ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, खुशी की लहर

अल्मोड़ा: डिस्ट्रिक्ट एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित चयन प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिस पर इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 125 प्रतिभागियों में से 69 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
प्रतियोगिता के दौरान टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें ओवरऑल चैंपियनशिप के परिणाम इस प्रकार रहे।
• ​प्रथम स्थान: स्पोर्ट्स अकादमी (विजेता)
• ​द्वितीय स्थान: ब्लैक पैंथर नंदा देवी (उपविजेता)
• ​तृतीय स्थान: रानीखेत

रहें मौजूद

इस अवसर पर रवि रौतेला, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, कुंदन बिष्ट, जमन बिष्ट, आशीष वर्मा, महेंद्र बिष्ट, आनंद भोज और दिनेश बिष्ट समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदीप कुमार जोशी और कमल कुमार बिष्ट द्वारा किया गया।

Exit mobile version