Site icon Khabribox

70 साल का प्यार, एक साथ हाथों में हाथ डाले दुनिया को कहा अलविदा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नीदरलैंड से जुड़ी खबर है। यहां के पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया है। ड्राइस 1977 से 1982 तक देश के पीएम रहे थे।

इच्छु मृत्यु से दुनिया को कहा अलविदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का इच्छु मृत्यु से निधन हुआ है। होमटाउन निजमेगेन में उनका निधन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लंबे वक़्त से बीमार चल रहे थे। इस वजह से इन्होंने इच्छा मृत्यु (एक्टिव यूथेनेसिया) के माध्यम से प्राण त्यागे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बयान में बताया गया है, ‘परिवार से विचार विमर्श करने के पश्चात् हम ये ऐलान करते हैं कि हमारे संस्थापक एवं अध्यक्ष ड्राइस वेन एग्त का सोमवार, 5 फरवरी को उनके होमटाउन निजमेगेन में निधन हो गया है। उनकी मौत उनकी पत्नी यूजीन वेन एग्त-क्रेकेलबर्ग के साथ हाथों में हाथ डाले हुई। दोनों 70 वर्ष से ज्यादा समय से साथ रहे। वो उन्हें हमेशा ‘माय गर्ल’ बुलाया करते थे। आखिरी संस्कार प्राइवेटली हुआ है। वेन एग्त और उनकी पत्नी दोनों 93 साल के थे।’

Exit mobile version