उत्तराखंड विधानसभा चुनाव फरवरी में होने वाले है। वही कांग्रेस से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

लाल कुआं सीट से लड़ेंगे चुनाव-
जिसमें कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में हरीश रावत का विधान सभा क्षेत्र बदल दिया गया है, जो पहले घोषित किया गया था। हरीश रावत को पहले नैनीताल जिले की रामनगर विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। अब वह नैनीताल जिले की ही लाल कुआं सीट से चुनाव लड़ेंगे। नैनीताल की लालकुआं सीट पर पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया था, उन्हें मैदान से हटा लिया गया है।