कार्बेट नेशनल पार्क में अस्थाई नेचर गाइड की भर्ती के लिए पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट युवा भी गाइड बनने की लाइन में लगे हुए हैं। आज के समय में नौकरी सभी के लिए बेहद जरुरी हो गयी है।
इतने पदों पर होगी भर्ती-
वही कार्बेट नेशनल पार्क में अस्थाई नेचर गाइड के लिए कुल 50 पदों के लिए 1300 लोगों ने आवेदन किया है। जिसके बाद अब विभाग अभ्यर्थियों को चिन्हित करने की कवायद में जुट गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि खत्म-
जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2021 निर्धारित की गई थी। जो अब खत्म हो गई है। जिसमें नेचर गाइड का चयन हाईस्कूल व इंटर में मेरिट के आधार पर होना है।