Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पति ने की पत्नी की हत्या, कोतवाली जाकर किया सरेंडर, जाने


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहा एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद कोतवाली पंहुचकर अपना गुनाह कबूला।

मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या-

जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। जिसके बाद से पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। बुधवार की रात खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप-

जिसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वही पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version