Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भतरौजखान पुलिस ने यूपी के पाँच तस्करों को डेढ़ लाख से अधिक कीमत के गाँजे के साथ किया गिरफ्तार

      
डॉ0 मंजूनाथ टीसी एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए Youth Against Drugs अभियान के अंतर्गत नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस लगातार नशे के तस्करों को लगातार गिरफ्तार कर रही है।

05 व्यक्तियों के कब्जे से बरामद हुआ गांजा-
   
इसी क्रम में आज दिनाॅक- 31.12.2021 भतरौजखान पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान मोहान चैक पोस्ट में वाहन संख्या यूके 10 -3555 बोलेरो को चैक किये जाने पर 05 व्यक्तियों के कब्जे से 39 किलो गांजा बरामद किया है।

वाहन किया सीज-

उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि चैकिंग अभियान में वाहन बुलेरो से 39 किलो गाँजा बरामद हुआ। पूछताछ पर बताया कि सराईखेत से उत्तर प्रदेश में अधिक दामो में बेचने हेतु ले जा रहे थे, पांचों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा वाहन सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण-

1- संदीप कुमार उम्र-45वर्ष पुत्र यशपाल सिंह ग्राम रामपुर पोस्ट सुरजन नगर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
2- कुंवर पाल उम्र 19 वर्ष पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट सज्जन नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
3- मुकेश कुमार उम्र- 27 वर्ष पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट सुरजन नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
4- धर्मेंद्र त्यागी उम्र- 26 वर्ष पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम महेंद्र नगर थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।
5- महिपाल उम्र- 46 वर्ष पुत्र घसीटा सिंह निवासी ग्राम जाफराबाद थाना रेहड़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश

विवरण पुलिस टीम-

1-अनीस अहमद थानाध्यक्ष भतरौजखान, 2-एसआई विनोद घई, 3-का0 नवीन पांडे, 4-का0 सतपाल सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version