चौपाल सामुदायिक विकास समिति की 30 दिसम्बर को एक बैठक नन्दादेवी अल्मोड़ा में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्री दीपेश वर्मा ने की। संचालन सचिव इन्दु भारती ने किया।
कोरोना के नये वैरियंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामले है चिंता का विषय-
बैठक में कोरोना के नये वैरियंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामले पर चिंता व्यक्त की गयी। अध्यक्ष दीपेश वर्मा ने कहा कि ओमीक्रोन वैरिएंट पिछले वैरिएंट के मुकाबले अत्यधिक घातक है। जिससे बचाव के लिए यह अत्यधिक जरूरी है कि हम कोविड गाइडलाइन का पालन करें। सरकार और प्रशासन द्वारा जारी मानकों का पूर्णतया पालन करें। मास्क पहनकर और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करें। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगाई है वे वैक्सीशन जरूर करें।
संस्था शासन-प्रशासन को वैक्शीनेशन कार्यक्रम सफल बनाने में करेगी हरसंभव मदद-
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था जो कि सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अर्न्तगत पंजीकृत है। कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलायेगी। संस्था शासन-प्रशासन को वैक्शीनेशन कार्यक्रम सफल बनाने में भी हरसंभव मदद करेगी। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी से अपील की है कि बच्चे और बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण से बचाने का विशेष ध्यान रखें।
यह लोग रहें मौजूद-
बैठक में दीपेश वर्मा, राजेश शुक्ला, निधि जोशी, सौरभ जोशी, प्रदीप वर्मा, सुरेश फर्त्याल, हरीश जोशी, गौरव वर्मा, आशा भारती आदि लोग मौजूद रहे।