Site icon Khabribox

100 दिनों की उलटी गिनती से 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाएगा और भी ख़ास, जानें

इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को और भी ख़ास बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है । जिसके तहत  8 वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू होने जा रही है।  इसी क्रम में आज यानि रविवार को ’13 मार्च 2022′ के दिन ‘योग महोत्सव-2022’ का आयोजन किया जाएगा।

योग महोत्सव-2022

आयुष मंत्रालय के तहत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आज योग महोत्सव-2022 का आयोजन करेगा। केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री  सर्बानंद सोनोवाल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 के 100 दिनों की उलटी गिनती आरंभ होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 10:00 बजे से आईडीवाई-2022 के लिए 100 दिनों की उलटी गिनती को चिन्हित करेगा।

योग महोत्सव का उद्देश्य

इस आयोजन का उद्देश्य योग के विभिन्न आयामों और इसकी उपयोगिता को व्यापक रूप प्रचारित और प्रसारित करना है। साथ ही स्वास्थ्य, कल्याण और विश्व शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के लिए 100 दिनों के उलटी गिनती अभियान को बढ़ावा देना भी है।

100 दिन के अभियान की समयसीमा तय

इसके अलावा, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयुष मंत्रालय की सीमाओं को विस्तारित करने के लिए भी एक अभियान आरंभ हो रहा है, जिसे विश्व भर में 13 मार्च, 2022 से 21 जून, 2022 के बीच 100 दिन, 100 शहरों और 100 संगठनों तक चलाया जाएगा।

Exit mobile version