देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है।
सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट 2025 से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 8 वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। कहा कि 1947 से अब तक 7 वेतन आयोग लागू हो चुके हैं। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 1 जनवरी, 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू कर देगी।