Site icon Khabribox

इस देश में हुआ 90 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का उद्घाटन, आयोजित हुआ भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में बीते 18 अगस्त को हनुमान जी की प्रतिमा का उद्घाटन हुआ।

हनुमान जी की प्रतिमा का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनुमान जी की यह प्रतिमा 90 फीट ऊंची है। इस मौके पर एक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया‍। इस प्रतिमा की स्थापना श्री अश्टलक्ष्मी मंदिर, शुगर लैंड, टेक्सास में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रतिमा अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसे “स्टैचू ऑफ यूनियन” अभय हनुमान के नाम से जाना जाता है। इस प्रतिमा की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं। साथ ही काफी पसंद की जा रहीं हैं।

Exit mobile version