Site icon Khabribox

उत्तराखंड में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की सौगात: पहले बैच के दो जवान PAC में होंगे समायोजित, सीएम की घोषणा

​उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत सेना में चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले युवाओं को सरकारी सेवाओं में समायोजित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ने पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी (PAC) में समायोजित करने की मंजूरी दे दी है। सीएम ने बीते कल शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन’ के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सेना से चार साल की सेवा के बाद बाहर आने वाले अग्निवीरों को आरक्षण और सरकारी सेवाओं में अवसर देने के अपने वादे को सरकार धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि हर सैनिक का सम्मान करना उत्तराखंड की परंपरा है और पहले बैच के दो अग्निवीरों को पीएसी में समायोजित करने की मंजूरी इसी संकल्प का हिस्सा है।
​

Exit mobile version