Site icon Khabribox

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कार और दो बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल, हायर सेंटर रेफर

गरमपानी: भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के नावली के समीप बीते कल शनिवार को एक कार और दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

तीन लोग घायल

मिली जानकारी के अनुसार बताया कि गलत दिशा से आ रही एक बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसी बीच पीछे चल रही दूसरी बाइक भी असंतुलित होकर कार से जा टकराई। हादसे में घायलों में विशाल पुत्र पूरन सिंह निवासी हवालबाग (अल्मोड़ा), भूपेश पुत्र सुंदर लाल निवासी मंडलसेरा बागेश्वर, हिमांशु पुत्र फकीर राम निवासी मंडलसेरा बागेश्वर घायल हो गए। जिनको खैरना पुलिस ने सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version