Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, कल से होगा ‘नादब्रह्म’ समारोह का आयोजन





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में समृद्ध शास्त्रीय संगीत परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए आगामी 8 और 9 मई को ऐतिहासिक मल्ला महल के प्रांगण में दो दिवसीय भव्य संगीत समारोह ‘नादब्रह्म’ का आयोजन किया जा रहा है।


समारोह का आयोजन


पक्षी खोल निवासी समाजसेवी गौरव मिश्रा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अल्मोड़ा की विलुप्त होती संगीत विरासत को नई ऊर्जा प्रदान करना है। इस दो दिवसीय समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। पंडित अमित प्रसाद पाठक जो ध्रुपद गायकी के प्रसिद्ध डगर घराने के प्रख्यात कलाकार‌ है। पंडित हंस हातिया जो बनारस घराने के जाने-माने तबला वादक। इन दिग्गजों के साथ-साथ क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन अल्मोड़ा के महान ध्रुपद गायक पंडित चंद्रशेखर पंत एवं स्वर रत्न पंडित तारा प्रसाद पांडे की स्मृति को समर्पित किया गया है। आयोजक गौरव मिश्रा ने कहा कि अल्मोड़ा हमेशा से कला और संस्कृति का केंद्र रहा है। उन्होंने जनपद के समस्त संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मल्ला महल पहुँचकर इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें


शास्त्रीय और सुगम संगीत का संगम


​आयोजन को दो विशिष्ट चरणों में बाँटा गया है।

• ​प्रथम दिन: पूर्णतः विशुद्ध शास्त्रीय संगीत को समर्पित रहेगा।

• ​द्वितीय दिन: सुगम संगीत के कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि हर आयु और रुचि के श्रोता संगीत का आनंद ले सकें।

Exit mobile version