उत्तराखंड मूल के लंदन निवासी प्रमुख व्यवसायी राज भट्ट ने खास पहल शुरू की है। वह लंदन में रहते हैं और स्कूलों उत्तराखंड के मूल निवासी हैं।
स्कूल का किया दौरा
उन्होंने अपने गृह क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शनिवार को गुंदियाट गांव स्थित इंटर कॉलेज पंहुचे और यहां का दौरा किया। जिस पर उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं का जायजा लिया और विद्यालय व छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
की यह घोषणा
रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलेज के लिए एक कंप्यूटर, बॉयज़ के लिए यूरिनल, एक डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मेधावी व जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा के लिए भी बड़ा सहयोग दिया। उन्होंने कक्षा 11वीं की काजल वर्मा की नीट परीक्षा तैयारी की फीस, एक लैपटॉप और ढाई हजार रूपये की स्कॉलरशिप देने की भी बात कही। वहीं 10 वीं के धनवीर को ढाई हजार रूपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। वंही 12वीं की देविका और श्रुति को इंटर में अच्छे अंक लाने पर लैपटॉप व भविष्य में मेडिकल की तैयारी हेतु सहयोग देने की घोषणा की। साथ ही 12वीं कक्षा के अभय प्रसाद की आगे की पूरी शिक्षा का खर्च स्वयं वहन करने का भी आश्वासन दिया।