Site icon Khabribox

कालागढ़ टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान दैनिक कर्मी पर बाघ ने किया हमला, घायल

कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के अदनाला रेंज के जंगल में गश्त के दौरान बाघ ने एक दैनिक कर्मी पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में कर्मी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहादुरी से बचाई अपनी जान

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे वनकर्मी मुंडियापानी बीट के कक्ष संख्या एक में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक झाड़ी से निकलकर एक बाघ ने दैनिक कर्मचारी बृजमोहन सिंह रावत (34) पुत्र गोविंद सिंह रावत पर हमला कर दिया। लेकिन बृजमोहन ने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी दिखाते हुए बाघ के मुंह में डंडा डाल दिया।इससे बाघ उस पर दांत नहीं मार सका और भाग गया। हमले में बृजमोहन घायल हो गया। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को देने के बाद उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। अदनाला रेंज के अधिकारी ने बताया कि बाघ के हमले में घायल कर्मचारी को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी को मुआवजा दिया जाएगा।

Exit mobile version