Site icon Khabribox

बद्रीनाथ धाम में दिव्य लोक का नजारा: फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से जगमग हुआ बद्रीनाथ धाम, आज शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएगा।

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार दोपहर बाद 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 26 नवंबर को उद्धव जी, कुबेर जी, व शंकराचार्य जी की गद्दी डोली पांडुकेश्वर पहुंचेगी। इसी क्रम में बीते सोमवार को पंच पूजा के चौथे दिन मां लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और परंपरा के अनुसार कढ़ाई प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद माता लक्ष्मी को बद्रीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया। इस विशेष क्षण के बाद मंदिर में कपाट बंद होने की अंतिम तैयारियां शुरू हो गईं। इस मौके पर बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट और ताजे फूलों की महक से पूरा धाम एक दिव्य लोक की तरह नजर आ रहा है।

Exit mobile version