Site icon Khabribox

बद्रीनाथ धाम में दिव्य लोक का नजारा: शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद, ‘जय बद्रीविशाल’ और ‘जय बद्रीनाथ’ के जयकारों से गूंजा धाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम आज शीतकाल के लिए बंद हो गये है।

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज हुए बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार दोपहर बाद 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने से ठीक पहले देश के प्रथम गांव माणा की कन्याओं द्वारा तैयार घृत कंबल भगवान बद्रीनाथ को ओढ़ाया गया। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स का बैंड भी तैनात रहा, जिसने परंपरा के अनुसार अंतिम धुनें बजाईं। जिसमें मंदिर परिसर में खड़े श्रद्धालु थिरके। 26 नवंबर को उद्धव जी, कुबेर जी, व शंकराचार्य जी की गद्दी डोली पांडुकेश्वर पहुंचेगी। इस मौके पर बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट और ताजे फूलों की महक से पूरा धाम एक दिव्य लोक की तरह नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और ‘जय बद्रीविशाल’ और ‘जय बद्रीनाथ’ के जयकारे गूंजे।

Exit mobile version