Site icon Khabribox

होली पर्व मनाने अल्मोड़ा गया परिवार और घर में चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवरात और नकदी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में चोरों ने एक बंद घर में ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली।

पुलिस में दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार आदर्श कॉलोनी, गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर-1 निवासी हेम चंद लोहनी दो मार्च को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव थापला, ताकुला जिला अल्मोड़ा गए थे। पांच मार्च को जब वह वापस हल्द्वानी लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था।‌ पीड़ित के अनुसार अज्ञात ने घर में रखे सोने के जेवरात मटरमाला 2 तोला, पाइपमाला डेढ़ तोला, नथ, मांगटीका, पोहंची, झुमके की एक जोड़ी, हार और करीब सात हजार रुपये नकद उड़ा लिए।

की जा रही जांच

पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version