Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के लाल का कमाल: गोवा में आयोजित कठिन ‘आयरन मैन ट्रायथलॉन’ में रविंद्र बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

अल्मोड़ा: चौखुटिया ब्लॉक के ग्राम डांग के रहने वाले पूर्व सैनिक रविंद्र बिष्ट ने गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित ‘आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जीता पदक

रविंद्र ने इस बेहद कठिन स्पर्धा को महज 5 घंटे 8 मिनट में पूरा कर कांस्य पदक जीता है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अगले साल अमेरिका में होने वाली ‘आयरन मैन 70.3 वर्ल्ड चैंपियनशिप’ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

​आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन

​यह दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति (एंड्यूरेंस) प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है, जिसमें खिलाड़ियों को लगातार तीन कठिन चरणों को पार करना होता है।
• ​तैराकी (Swimming): 1.9 किलोमीटर खुले समुद्र में।
• ​साइकिलिंग (Cycling): 90 किलोमीटर।
• ​दौड़ (Running): 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन)।

​30 देशों के 1300 से अधिक एथलीटों ने लिया था हिस्सा

​गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस वर्ष करीब 30 देशों के 1300 से अधिक दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन कड़ी चुनौतियों के बीच ग्राम डांग निवासी नंदन बिष्ट के पुत्र और पूर्व सैनिक रविंद्र बिष्ट ने 113 किलोमीटर की कुल दूरी को मात्र 5 घंटे 8 मिनट में तय किया। उन्होंने अपने आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। साथ ही लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version