Site icon Khabribox

जीत से बड़ा दिल: दिल्ली T20: भारत की एकतरफा जीत से ज्यादा चर्चा में अय्यर का जेस्चर, अफगान कप्तान के साथ शेयर की ट्रॉफी

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली में खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया‌ है।

पेश की भाईचारे की मिसाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकाबला खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया को ट्रॉफी सौंपी गई, तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेल भावना और भाईचारे की मिसाल पेश की। अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को मंच पर बुलाया और उन्हें भारतीय टीम के साथ ट्रॉफी शेयर करने का न्योता दिया। इसके बाद जादरान भारतीय खिलाड़ियों के बीच खड़े हुए और सभी ने मिलकर ट्रॉफी के साथ पोज दिए। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपने एक खास कदम से करोड़ों खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

Exit mobile version