Site icon Khabribox

अयोध्या में स्थित विश्व प्रसिद्ध भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एतिहासिक पल, आज मंदिर के शिखर पर लहराएगा इतने फुट ऊंचा धर्म ध्वजा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में देश दुनिया से भक्त दर्शन को पहुंचते हैं।

पीएम फहराएंगे ध्वजा

जल्द ही यहां एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अपने अंतिम चरण में है। जिसके बाद अब यहां आज 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराया जाएगा। ध्वजारोहण से पहले के कार्यक्रम की शुरुआत 21 नवंबर को ही हो गई थी। पावन मंत्रोच्चार के बीच पूजन का हर चरण ध्वज, ध्वजदंड और पूजन स्थलों को दिव्य ऊर्जा से अभिषिक्त करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस ध्वजारोहण समारोह के साथ ही मंदिर का निर्माण आधिकारिक तौर पर पूरा हो जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवारी की सुबह 11.52 बजे से दोपहर 12.35 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। इसका वजन दो से तीन किलो के बीच है। यह 161 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर और 42 फीट ऊंचे झंडे के पोल के हिसाब से बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब आठ अतिथियों को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर पूरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सुरक्षा बलों और एजेंसियों की नजर है।

सदियों पुराना आस्था का स्वप्न साकार

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले बताया था कि यह कार्यक्रम राम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो 5 अगस्त 2020 को हुए भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एक और बड़ा अध्याय होगा। इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम से पहले 21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान होंगे, जिनमें अयोध्या और काशी के विद्वान संत-पुरोहित शामिल होंगे।

Exit mobile version