Site icon Khabribox

रूस में हुआ बड़ा हमला, समारोह स्थल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी से मचाया तांडव, 60 लोगों की मौत, कई घायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। रूस की राजधानी मॉस्को से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हुई गोलीबारी में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। साथ ही बहुत से लोग घायल हो गये।

गोलीबारी में 60 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉस्को में एक समारोह स्थल पर कई बंदूकधारियों ने भीड़ पर तोबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में 60 लोगों की मौत की खबर है। राजधानी मॉस्को के एक कन्सर्ट हॉल यह गोलीबारी हुई। यह घटना शुक्रवार की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

बड़ी संख्या में घायल हुए लोग

रिपोर्ट्स में खबर सामने आई है कि इस गोलीबारी में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 145 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। आतंकी समारोह स्थल पर सेना की वर्दी पहनकर अंदर घुसे थे। AFP के अनुसार, IS ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक बयान में कहा कि आईएस लड़ाकों ने “रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में एक बड़ी सभा पर हमला किया है।” आईएस ने अपने बयान में कहा है कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके में एक सभा के दौरान ईसाइयों की भीड़ को मार डाला है। यह लोग सेना की वर्दी पहनकर घुसे। इन आतंकियों ने पहले भीड़ पर गोलाबारी की फिर वहां बम फेंके।

Exit mobile version