Site icon Khabribox

आम‌ जनता को बड़ा झटका, महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भारी उछाल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल आया है। आज देशभर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।

घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को वृद्धि की गई है। जिसमें 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की वृद्धि हुई है। इसके अलावा 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट अपडेट हो गई है। आज से देश में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा मिलेगा। नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे। वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नया रेट लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट करीब 31 रुपये बढ़ा। इससे पहले भी जुलाई 2025 से लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कभी बढ़ते तो कभी घटते रहे।

Exit mobile version