Site icon Khabribox

पिथौरागढ़ को मिली बड़ी सौगात: इतने करोड़ की लागत से तैयार हो रहा मेडिकल कॉलेज, शुरू हुआ पहला एमबीबीएस बैच

​पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। ₹750 करोड़ से अधिक की लागत से पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज बन रहा है।।

एमबीबीएस की पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस संस्थान के शुरू होने से सीमांत क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और स्थानीय निवासियों को भी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार-
• ​कुल स्वीकृत सीटें: 50 (प्रथम बैच)
• ​राज्य कोटा: 43 सीटें
• ​अखिल भारतीय कोटा (All India Quota): 07 सीटें
​

Exit mobile version