Site icon Khabribox

उत्तराखंड के दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात: सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के साथ मिलेगा हॉस्टल व भत्ता, देहरादून-हल्द्वानी में खुले केंद्र

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के दिव्यांग युवाओं को सिविल सेवा में खास सुविधा दी जाएगी। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वाकांक्षी निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरुआत की है।

निशुल्क कोचिंग की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी या अन्य बाधाओं के कारण पीछे रह जाने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देहरादून और हल्द्वानी में कोचिंग केंद्र शुरू किए गए हैं।

​
मिलेगी यह सुविधा

इस योजना के तहत अभ्यर्थियों को आवासीय और गैर-आवासीय दोनों प्रकार से कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। दूरदराज के इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए फ्री हॉस्टल और भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं, गैर-आवासीय अभ्यर्थियों के लिए मासिक परिवहन भत्ता देने का प्रावधान है, जिससे उन्हें आने-जाने में आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।कोचिंग के दौरान अभ्यर्थियों को भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, अर्थव्यवस्था, भूगोल और समसामयिक घटनाओं की उच्चस्तरीय तैयारी कराई जाएगी।

​

Exit mobile version