Site icon Khabribox

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, 3 साल बाद फिर रोहित शर्मा के हाथों में मुंबई इंडियंस की कमान, हार्दिक पंड्या की जगह अर्शदीप की एंट्री

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल (IPL) 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को सौंप दी है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब तीन साल के अंतराल के बाद ‘हिटमैन’ की कप्तानी में वापसी हुई है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने एक बड़ी ट्रेड डील के तहत हार्दिक पंड्या को रिलीज कर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने खेमे में शामिल किया है। कप्तानी में बदलाव के साथ-साथ मुंबई इंडियंस ने स्क्वाड में भी बड़ा फेरबदल किया है। जानकारी के मुताबिक, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ ट्रेड किया गया है, जबकि इस डील के बदले बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने हैं।

​तीन साल बाद लौटे पुराने कप्तान

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी को प्रशंसकों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब आगामी सीजन से पहले टीम ने अपने सबसे सफल कप्तान पर दोबारा भरोसा जताया है। साल 2013 में पहली बार मुंबई की कमान संभालने वाले रोहित ने अपनी अगुवाई में टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में कुल पांच बार चैंपियन बनाया था। रोहित की वापसी की खबर सामने आते ही मुंबई के करोड़ों फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version