Site icon Khabribox

चीन में बड़ा विमान हादसा, यहां पहाड़ियों के ऊपर क्रैश हुआ विमान, 133 यात्री थे सवार


चीन से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ बड़ा विमान हादसा हुआ है। आज सोमवार को यह बड़ा विमान हादसा होने की खबर है।

चीन में पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान-

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये विमान चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का था। जो बोईंग 737 मॉडल का बड़ा विमान था। इस विमान पर दुर्घटना के समय 133 यात्री सवार थे। इसके अलावा विमान का क्रू भी इस पर मौजूद था। हालांकि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसका सही आंकड़ा नहीं मिल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि हादसे की वजह से विमान में सवार अधिक तर लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये विमान कुन्मिंग से गुआंग्झोऊ जा रहा था। जो गुआंक्शी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। चीन की सरकारी मीडिया ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।

Exit mobile version