Site icon Khabribox

इंदौर में सजेगा फैशन और फेस्टिवल का बाजार, 27 अक्टूबर से रंगरेज़ा बाय आरंभ के दिवाली-करवाचौथ स्पेशल एडिशन का आगाज

​

इंदौर: त्योहारों के इस सीजन में शहरवासियों के लिए फैशन और उल्लास का महासंगम सजने जा रहा है। साझी वर्मा और निधि वर्मा द्वारा आयोजित शहर का सबसे पसंदीदा लाइफस्टाइल फेस्ट ‘रंगरेज़ा बाय आरंभ – दिवाली एंड करवाचौथ एडिशन’ एक बार फिर इंदौर वासियों के लिए लौट आया है।

दो दिवसीय भव्य एग्जीबिशन का आयोजन

पिछले संस्करण की बंपर सफलता के बाद इस बार का आयोजन और भी भव्य, रॉयल और एक्सक्लूसिव होने वाला है।
आगामी 27 और 28 अक्टूबर को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी में इस दो दिवसीय भव्य एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आगंतुकों के लिए खुली रहेगी, जिसमें प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।
​
मिलेगा डबल फेस्टिव कलेक्शन

आयोजकों ने बताया कि इस बार मेले में करवाचौथ और दिवाली दोनों त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खास कलेक्शन तैयार किया गया है। इस मौके के लिए रॉयल रेड सूट्स, ब्राइडल चूड़ा स्पेशल साड़ियां, हैवी कट दाना लहंगे, गोटा-पत्ती वर्क और प्रीमियम कुंदन-पोलकी ज्वेलरी उपलब्ध होगी। त्योहार और भाई दूज के लिए डिज़ाइनर साड़ियां, फेस्टिव लहंगे, ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न, पार्टी वियर गाउन, किड्स एथनिक और मेंस वियर का लेटेस्ट रेंज एक ही छत के नीचे मिलेगी।

​यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र

फैशन के साथ-साथ इस बार मेले में घर की सजावट और उपहारों का भी विशाल संग्रह होगा। इसमें दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की एक्सक्लूसिव मूर्तियां, हैंडमेड दीये, डिज़ाइनर तोरण-बंदनवार, शुभ-लाभ और प्रीमियम गिफ्ट हैम्पर्स विशेष आकर्षण रहेंगे। मेले में दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के नामी डिज़ाइनर अपने चुनिंदा कलेक्शन के साथ शिरकत कर रहे हैं। त्योहारों पर कुछ खास और अलग खरीदारी करने के इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6263415113 और 9685590973 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version